50 gram शुद्ध चांदी की बेजोड़ मछली with प्लेट
₹16,500.00
Description
यह शुद्ध चांदी 99.50% विद हॉलमार्क की बनी हुई मछली है और यह मछली एक प्लेट पर लगी हुई है अर्थात इसे बनाने में दो अलग-अलग वस्तुओं को जोड़कर तैयार किया गया है
सर्वप्रथम मछली कास्टिंग पैटर्न यानी की ढलाई के तरीके से बनाई जाती है और फिर उसे सुंदर से सुंदर बनाने के लिए जो भी जरूरी कलाकृति करनी होती है वह सब इस पर की जाती है जैसा कि आप फोटो में देख रहे हैं मछली के पंख, मछली का बीच का हिस्सा जिसे धड़ और आगे का हिस्सा मुंह उस पर अलग-अलग प्रकार की कलाकृति नजर आ रही है
आंखें, मुंह का हिस्सा और पंखों में शानदार डिजाइन इस मछली को एक अद्भुत रूप देता है और नीचे प्लेट भी इस प्रकार की बनाई गई है जैसे बहुत ही एंटीक प्रकार के बर्तन या राजा महाराजाओं के समय में इस्तेमाल किए जाने वाले आवश्यक बर्तन, औजार या अन्य सभी कुछ में मिलते जुलते डिजाइन
ज्योतिष विज्ञान, लाल किताब या अन्य पद्धति में यह मछली इस्तेमाल होती है तो आप इसे प्राप्त करके अपने उपाय कर सकते हैं





















